बिहार में डस्टबिन घोटाला!

बिहार में डस्टबिन खरीद हुई है। कितने की हुई है। कितनी राशि भुगतान की गई है। इसे लेकर लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक्स पर एक पोस्ट किया है। डस्टबिन खरीद में उन्होंने घोटाले की बात कही है। रोहिणी आचार्य ने हालांकि, अपने पोस्ट में मंगल पांडेय को भी मंत्री बता दिया […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 12 अगस्त 2026, 05:49 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में डस्टबिन घोटाला!
Photo: UB India News Archive

बिहार में डस्टबिन खरीद हुई है। कितने की हुई है। कितनी राशि भुगतान की गई है। इसे लेकर लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक्स पर एक पोस्ट किया है। डस्टबिन खरीद में उन्होंने घोटाले की बात कही है। रोहिणी आचार्य ने हालांकि, अपने पोस्ट में मंगल पांडेय को भी मंत्री बता दिया है। मंगल पांडेय अभी मंत्री नहीं हैं। वो फिलहाल अभी बीजेपी में संगठन का काम संभाल रहे हैं। लेकिन रोहिणी आचार्य ने उन्हें मंत्री कहकर संबोधित किया है।

रोहिणी आचार्य का सरकार पर तंज

रोहिणी आचार्य ने तंज भरे अंदाज में एक पर लिखा है कि सम्राट सरकार का एक और झोल। डस्टबिन भी हुआ अनमोल। उन्होंने आगे लिखा है कि बिहार में डस्टबिन भी अब वीवीआईपी हो गया। जिस डस्टबिन की कीमत 1500 रुपये बताई जा रही है। उसे 15000 रुपये में खरीदा गया है। यानी कूड़ेदान छोटा, लेकिन बिल दस गुना बड़ा। रोहिणी आचार्य ने कहा है कि सम्राट चौधरी से बिहार की जनता सवाल पूछ रही है।

बिहार में डस्टबिन घोटाला!

रोहिणी ने एक्स पर डस्टबिन की तस्वीर पोस्ट किया है। उन डस्टबिनों में रुपये भरे हुए हैं। रोहिणी ने आगे लिखा है कि आखिर इस ‘महंगे कूड़ेदान’ का राज क्या है? कूड़ा रखने का डिब्बा है या सरकारी खजाना खाली करने का नया जुगाड़? कुल मिलाकर उन्होंने नगर निगम और डस्टबिल की खरीद करने वाली सरकारी एजेंसी पर सवाल खड़ा किया है। रोहिणी आचार्य के इस पोस्ट पर नेटिजन्स भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

नेटिजन्स दे रहे अपनी प्रतिक्रिया?

एक यूजर ने रोहिणी आचार्य से पूछा है कि अपने पिता से पूछिए, जो चारा खा गए। उसके अलावा एक यूजर ने लिखा है कि गाय, भैंस और बकरी का खाना उड़ा दिए। उनसे जाकर बात कीजिए। एक यूजर ने कहा है कि आपके भाई ने आपको घर से भगा दिया। इसी लक्ष्ण की वजह से आपको भगाया गया होगा। एक यूजर ने लिखा है कि बिहार में आज तक बिना भ्रष्टाचार का काम नहीं हुआ है। चाहे वो लालू सरकार हो चाहे नीतीश या सम्राट सरकार। सबने लूटा है और आज भी लूटा जा रहा है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰