क्या शराबबंदी कानून पर नीतीश के अगेंस्ट स्टैंड लेंगे सम्राट चौधरी?

नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनोमिक रिसर्च (NCAER) लाख सिफारिश करे कि पूर्ण शराबबंदी कानून को खत्म कर बिहार सरकार को आबकारी शुल्क दोबारा शुरू करना चाहिए। इस सच से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि बिहार के तत्कालिक आर्थिक स्थिति में आई गिरावट को लेकर यह राम बाण साबित हो सकता है। ऐसा इसलिए […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 12 अगस्त 2026, 05:51 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
क्या शराबबंदी कानून पर नीतीश के अगेंस्ट स्टैंड लेंगे सम्राट चौधरी?
Photo: UB India News Archive

नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनोमिक रिसर्च (NCAER) लाख सिफारिश करे कि पूर्ण शराबबंदी कानून को खत्म कर बिहार सरकार को आबकारी शुल्क दोबारा शुरू करना चाहिए। इस सच से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि बिहार के तत्कालिक आर्थिक स्थिति में आई गिरावट को लेकर यह राम बाण साबित हो सकता है। ऐसा इसलिए कि शराबबंदी के बाद बिहार को कुल कमाई का 14 प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी से मिलता था।

तर्क यह भी भले दे कि अभी भी शराब बंदी एक सफल प्रयोग नहीं है। बाबजूद शराबबंदी का एक दूसरा पक्ष है जो राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की राजनीति को सूट नहीं करेगा। जानिए राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को क्यों नहीं सूट करेगा शराबंदी कानून का खात्मा?’

नीतीश के विरुद्ध खड़ा होना

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को एक खास वर्ग पहले से ही अपरोक्ष रूप से ही सही पर इस बात के लिए दोषी करार दे रहा है कि नीतीश कुमार को बिहार की सत्ता से बेदखल करने का बड़ा फैक्टर सम्राट चौधरी हैं। और इस कोफ्त का इजहार करने का तात्कालिक मौका बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मिला और वे लोग एनडीए से इतर जनसुराज को वोट कर गए। विश्लेषकों की माने तो कुर्मी और अतिपिछड़ा का एक बड़ा वर्ग जनसुराज को वोट कर अपने गुस्से का इजहार कर डाला।

अगर राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी नीतीश कुमार के शराब बंदी कानून को खत्म कर देते हैं या संशोधित कर बिहार की आर्थिक व्यवस्था को थोड़ा सुदृढ़ भी कर लेते हैं तो नीतीश कुमार को पसंद करने वालों का एक बड़ा वर्ग जो शराबबंदी को समाज सुधार की दिशा में उठा एक बड़ा कदम मानता है ,वह वर्ग मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से नाराज हो जाएगा।

आधी आबादी की नाराजगी

शराबबंदी कानून लागू करने की दृढ़ इच्छा चाहने वाले नीतीश कुमार किसी शराबी के प्रताड़ित परिवार की शिकायत पर लगाने का निर्णय किया था। वह भी वे नीतीश कुमार जो सत्ता के शुरुआती काल में पंचायत तक शराब की दुकानें खुलवा दी थी। यह आधी आबादी नीतीश कुमार को शराबंदी कानून को लागू करने के लिए अपना अद्भुत समर्थन देते रही हैं। याद होगा तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अप्रैल, 2016 को शराबबंदी कानून लागू किया था।

इसके बाद, महिलाओं के भारी समर्थन को देखते हुए 5 अप्रैल, 2016 से राज्य में विदेशी शराब सहित सभी प्रकार की शराब की बिक्री और सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध (पूर्ण शराबबंदी) घोषित कर दिया था। इन आधी आबादी को भी राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शराबबंदी कानून को खत्म कर आपने विरुद्ध खड़ा करना नहीं चाहेंगे।

मोरल वैल्यू वाला बिहार

राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब शराबंदी कानून लागू कर रहे थे तो उस खास समय में पूरे विश्व में शराबंदी कानून को समाज सुधार की दिशा में बढ़ा एक बड़ा कदम मान रहे थे। सबसे बड़ी सच्चाई यह भी है कि शराबबंदी ने बिहार के मोरल वैल्यू को आसमान तो दिया ही। देश विदेश में इसकी चर्चा भी होती कि आर्थिक संकट से गुजर रहा बिहार अपनी आमदनी के साधन को ना कह रहा है।

घरेलू हिंसा में कमी

शराबंदी के बाद परिवार के सदस्यों के बीच होने वाली हिंसा और झगड़ों में कमी के आंकड़े विभिन्न संगठनों ने जगजाहिर किए। कमाई का एक भाग जो शराब पर खर्च होता था वह बच्चों की पढ़ाई, पोषण और परिवार की बुनियादी जरूरतों पर खर्च होने से एक अच्छा माहौल बनता दिखने लगा। इस से शांति,आपसी सौहार्द और पारिवारिक सुकून पाने वाला एक बड़ा समूह शराबंदी क़ानून के खत्मा के बाद सरकार के विरुद्ध खड़ा हो जाएगा। ऐसी कई स्थितियां हैं जो कही न कही सम्राट सरकार के अस्तित्व पर हिट करते दिखती हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰