स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए गांधी मैदान तैयार ,त्रिस्तरीय सुरक्षा; CCTV और ड्रोन से होगी मॉनिटरिंग……..

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होने वाले मुख्य राजकीय समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह को भव्य तरीके से आयोजित करने के लिए सुरक्षा, यातायात, दर्शकों की सुविधा और प्रकाश व्यवस्था समेत सभी इंतजामों को अंतिम रूप दे दिया गया है। गांधी मैदान में स्वतंत्रता […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 14 अगस्त 2026, 08:26 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए गांधी मैदान तैयार ,त्रिस्तरीय सुरक्षा; CCTV और ड्रोन से होगी मॉनिटरिंग……..
Photo: UB India News Archive

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होने वाले मुख्य राजकीय समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह को भव्य तरीके से आयोजित करने के लिए सुरक्षा, यातायात, दर्शकों की सुविधा और प्रकाश व्यवस्था समेत सभी इंतजामों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए अंतिम निरीक्षण और पूर्वाभ्यास पूरा कर लिया गया है। अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी गई है, ताकि 15 अगस्त को सभी कार्यक्रम निर्धारित समय के अनुसार सुचारू रूप से संपन्न हो सकें। प्रशासन ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया है।

हर दर्शक की सुविधा का रखा जाएगा ध्यान

जिलाधिकारी के अनुसार बारिश के मौसम को देखते हुए समारोह में आने वाले दर्शकों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था, दर्शक दीर्घा और विशिष्ट एवं अतिविशिष्ट अतिथियों के लिए जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

प्रशासन की ओर से अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि समारोह में आने वाले प्रत्येक नागरिक की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए।

80 हजार वर्गफीट में दर्शकों के लिए शेड

बारिश की संभावना को देखते हुए दर्शकों की सुविधा के लिए करीब 80 हजार वर्गफीट क्षेत्र में दर्शक दीर्घा के ऊपर शेड बनाया गया है। इससे बारिश होने की स्थिति में भी दर्शक समारोह में शामिल हो सकेंगे। गांधी मैदान में प्रकाश मीनारों, LED मेटल लाइट और हाईमास्ट लाइट के माध्यम से पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की गई है।

तीन स्तरों पर सुरक्षा, 62 जगहों पर तैनाती

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए पूरे गांधी मैदान को चार सेक्टर और सब-सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में वरीय स्तर के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।

गांधी मैदान और कारगिल स्मृति चौक में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुल 62 स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहेगा।

सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों को 15 अगस्त की सुबह 6 बजे तक अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है। कार्यक्रम समाप्त होने और सभी दर्शकों के सुरक्षित रूप से मैदान से निकलने तक अधिकारी अपने स्थान पर मौजूद रहेंगे।

CCTV और ड्रोन से होगी निगरानी

सुरक्षा के लिए पूरे गांधी मैदान और आसपास के इलाकों में CCTV कैमरों से निगरानी की जाएगी। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत लगाए गए CCTV कैमरों से भी पूरे क्षेत्र पर नजर रखी जाएगी।

इसके अलावा गांधी मैदान में ड्रोन से निगरानी की जाएगी। पुलिस कार्यालय परिसर स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से भी पूरे समारोह की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी। जिला नियंत्रण कक्ष तीन पालियों में काम करेगा।

13 विभागों की झांकियां, 20 परेड टुकड़ियां लेंगी हिस्सा

इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में 13 विभागों की झांकियां शामिल होंगी। ये झांकियां समारोह में आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेंगी। इसके साथ ही 20 परेड टुकड़ियां समारोह में हिस्सा लेंगी।

फाइनल रिहर्सल के दौरान परेड और अन्य कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास भी किया गया है। तैयारियों के दौरान सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया।

गांधी मैदान में अलग-अलग गेट से मिलेगी एंट्री

भीड़ को नियंत्रित करने और प्रवेश व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए अलग-अलग श्रेणी के लोगों के लिए अलग प्रवेश द्वार निर्धारित किए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से निर्धारित प्रवेश द्वार का ही इस्तेमाल करने की अपील की है।

सुरक्षा और सुविधा पर विशेष फोकस

प्रशासन की ओर से सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया गया है। कोशिश है कि स्वतंत्रता दिवस का यह ऐतिहासिक आयोजन पूरी गरिमा, अनुशासन, सुरक्षा और भव्यता के साथ संपन्न हो। समारोह में आने वाले प्रत्येक नागरिक को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह मजबूत रखने पर विशेष जोर दिया गया है।

चप्‍पे-चप्‍पे की गत‍िव‍िध‍ियों पर रखी जाएगी नजर

यहां से मैदान के हर चप्पे में होने वाली तमाम गतिविधियों पर लगातार बारीकी से नजर रखी जाएगी। किसी भी सूचना-शिकायत पर त्वरित कार्रवाई के लिए जिला नियंत्रण कक्ष तीन पालियों में काम करेगा।

यह जानकारी परेड के अंतिम पूर्वाभ्यास के बाद हुई संयुक्त ब्रीफिंग में प्रमंडलीय आयुक्त मयंक वरवड़े ने दी। मौके पर डीएम कुंदन कुमार, एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा समेत तमाम वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

एसएसपी ने बताया कि सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों को 15 अगस्त की सुबह छह बजे तक अपने-अपने स्थल पर पहुंचना है।

सभी दर्शकों के सुरक्षित मैदान से निकलने तक ड्यूटी स्थल पर रहना है। गांधी मैदान और कारगिल स्मृति चौक में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

वर्षा हुई तो भी नहीं थमेगा राष्ट्रोत्सव

वर्षा के मौसम को देखते हुए दर्शकों की सुविधा के लिए करीब 80 हजार वर्गफीट क्षेत्र में दर्शक दीर्घा के ऊपर वाटरप्रूफ शेड बनाया गया है। इससे वर्षा होने पर भी दर्शकों को समारोह देखने में परेशानी नहीं होगी।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰