80वां स्वतंत्रता दिवस: पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पहली बार तिरंगा फहराया ………………..

देशभर में 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पहली बार तिरंगा फहराया। इससे पहले उन्होंने परेड की सलामी ली और वंदे मातरम् गाया। झंडोतोलन के बाद 13 विभाग अलग-अलग थीम पर अपनी झांकियां निकाली गई। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने संबोधन में सीएम सम्राट […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 15 अगस्त 2026, 05:06 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
80वां स्वतंत्रता दिवस: पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पहली बार तिरंगा फहराया ………………..
Photo: UB India News Archive

देशभर में 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पहली बार तिरंगा फहराया। इससे पहले उन्होंने परेड की सलामी ली और वंदे मातरम् गाया। झंडोतोलन के बाद 13 विभाग अलग-अलग थीम पर अपनी झांकियां निकाली गई।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने संबोधन में सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, “सरकार महिलाओं के लिए लगातार काम कर रही है। देश में सबसे अधिक महिला पुलिस बल बिहार में है। बिहार के स्कूल-कॉलेजों में ‘पुलिस दीदी’ की तैनाती की जाएगी। इसकी शुरुआत रक्षाबंधन से होगी।”

उन्होंने आगे कहा, “परीक्षाओं की निष्पक्षता के लिए हाईकोर्ट के जज की अध्यक्षता में कमेटी बनाई जाएगी, जो परीक्षाओं की निगरानी करेगी। विद्यार्थी पोर्टल की शुरुआत होगी, जिसमें स्कूल, कॉलेज और कोचिंग से जुड़ी शिकायतों का निपटारा किया जाएगा।”

इस दौरान उन्होंने बिहार सरकार के विकास के संकल्प और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का बिहार सेवा, संकल्प और समर्पण की भावना के साथ आगे बढ़ रहा है।

सरकार का लक्ष्य राज्य के हर नागरिक को समान अवसर और सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार देना है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के योगदान का भी उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि बिहार विकास के नए दौर में प्रवेश कर रहा है और सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, रोजगार, कृषि तथा सुरक्षा के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है।

30 दिन में शिकायतों के निष्पादन पर जोर

मुख्यमंत्री ने सहयोग शिविर की चर्चा करते हुए कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं के निष्पादन के लिए 30 दिनों की सख्त समय सीमा तय की गई है। समय सीमा में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई भी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि अब तक 6,46,181 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें करीब 95 प्रतिशत आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है।

लापरवाही बरतने पर 17,773 अधिकारियों-कर्मचारियों को पहला नोटिस, 860 को दूसरा नोटिस और 48 को तीसरा नोटिस दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिकायत के समाधान से संतुष्ट नहीं होने वाले लोगों के लिए भी आगे शिकायत करने की व्यवस्था है।

Samrat

पंचायत विकास दिवस पर गांवों के विकास की योजना

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों का विकास सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए हर माह के अंतिम रविवार को पंचायत विकास दिवस के अवसर पर विकास योजनाओं की समीक्षा और नई योजनाओं पर काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आपातकालीन सेवाओं को भी मजबूत किया जा रहा है। ERSS के माध्यम से एंबुलेंस, अग्निशमन, पुलिस समेत अन्य सेवाओं को जोड़ा गया है। मुख्यमंत्री के अनुसार बिहार पुलिस अब करीब 10 मिनट में घटनास्थल पर पहुंचने की दिशा में काम कर रही है।

महिलाओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बिहार में वर्तमान में 32,450 महिला पुलिसकर्मी कार्यरत हैं, जो देश के किसी भी राज्य के महिला पुलिस बल में सबसे अधिक है। महिला पुलिसकर्मियों की नियुक्ति और प्रशिक्षण का काम भी बड़े पैमाने पर चल रहा है।

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के दिन से ‘पुलिस दीदी’ सेवा की शुरुआत होगी। स्कूल और कॉलेजों के आसपास महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। इसके लिए करीब 5,000 बाइक और स्कूटी उपलब्ध कराई गई हैं।

Samrat 1

27 साल में कई गुना बढ़ा बिहार का बजट

मुख्यमंत्री ने बिहार के आर्थिक विकास का जिक्र करते हुए कहा कि 27 वर्ष पहले संयुक्त बिहार का बजट महज 6,000 करोड़ रुपये था, जबकि आज राज्य का बजट बढ़कर 3 लाख 47 हजार करोड़ रुपये हो गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, उद्योग और खेल को बढ़ावा देने तथा स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक बदलाव लाना है।

अगले नवंबर तक 5 लाख करोड़ के निजी निवेश का लक्ष्य

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में बड़े पैमाने पर निजी निवेश लाने के लिए सरकार काम कर रही है। अगले नवंबर तक 5 लाख करोड़ रुपये का निजी निवेश बिहार में लाने का लक्ष्य रखा गया है। इससे राज्य में उद्योग और रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि बिहार में 10 चीनी मिलें चालू हो चुकी हैं, जबकि जल्द ही पांच और चीनी मिलें स्थापित की जाएंगी।

4.25 लाख BPL परिवारों को मुफ्त सोलर पैनल

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के 4 लाख 25 हजार बीपीएल परिवारों के घरों में सरकार मुफ्त सोलर पैनल लगवाएगी। इससे गरीब परिवारों को बिजली के खर्च में राहत मिलने के साथ स्वच्छ ऊर्जा को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि करीब 60 लाख किसानों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम किया गया है। किसानों को उनके क्षेत्र के मौसम की जानकारी डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे वे मौसम के अनुसार कृषि संबंधी निर्णय ले सकें।

पटना से गया 30 मिनट में पहुंचने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने आने वाले पांच वर्षों में परिवहन व्यवस्था को और बेहतर बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि रैपिड रेल के माध्यम से आने वाले वर्षों में पटना से गया की दूरी करीब 30 मिनट में तय करने की दिशा में काम किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में विकास की गति को और तेज किया जाएगा और सरकार का प्रयास है कि राज्य के हर वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचे।

सीएम ने कहा क‍ि 100 से अधिक औद्योग‍िक क्षेत्र का विकास किया गया है। 14600 एकड़ जमीन अधिग्रहण कर रहे हैं। बिहार के उद्योग लगाने वाले से बिहार सरकार 30 प्रत‍िशत सामान खरीदेगी।

एक द‍िन में 5 स्‍टील प्‍लांट और 51 हजार करोड़ का एमओयू साइन क‍िया गया। ब‍िहार का गौरवशाली इत‍िहास पूर्ण रूप से स्‍थापित करना है।

1 लाख करोड़ का इंफ्रास्‍ट्र्र्रक्चर गुड़गांव ओर चंडीगढ़ की तरह  डेवलप क‍िया जाएगा। टाउनश‍िप में इडस्‍ट्र‍ियल हब भी होगा। पूरी संरचना रहेगी। मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट का काम इसी माह शुरू होगा।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰