15 अगस्त से जुड़ा वो रिकॉर्ड जो बिहार में नीतीश कुमार के अलावा किसी ने नहीं तोड़ा!

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिलहाल राज्यसभा के सांसद हैं। उससे पूर्व वे बिहार के मुख्यमंत्री रहे। बीच में एक बार उन्होंने जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बना दिया था। बाद में वो खुद इस पद पर बैठे और उसके बाद वे लगातार बिहार के मुख्यमंत्री के पद की शोभा बढ़ाते रहे। इस दौरान […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 15 अगस्त 2026, 07:47 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
15 अगस्त से जुड़ा वो रिकॉर्ड जो बिहार में नीतीश कुमार के अलावा किसी ने नहीं तोड़ा!
Photo: UB India News Archive
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिलहाल राज्यसभा के सांसद हैं। उससे पूर्व वे बिहार के मुख्यमंत्री रहे। बीच में एक बार उन्होंने जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बना दिया था। बाद में वो खुद इस पद पर बैठे और उसके बाद वे लगातार बिहार के मुख्यमंत्री के पद की शोभा बढ़ाते रहे। इस दौरान 15 अगस्त के मौके पर गांधी मैदान में वहीं झंडोतोलन करते थे। पूर्व सीएम नीतीश कुमार झंडोतोलन के बाद प्रदेशवासियों को संबोधित करते थे। पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने अपने कार्यकाल में 18 बार झंडोतोलन किया है। जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
नीतीश कुमार के नाम कायम है रिकॉर्ड
अभी तक बिहार के किसी भी मुख्यमंत्री के नाम ये रिकॉर्ड नहीं है। बिहार का मुख्यमंत्री रहते हुए नीतीश कुमार ने सबसे ज्यादा बार गांधी मैदान में झंडा फहराया। उनका ये रिकॉर्ड जानकर आज भी जेडीयू के कार्यकर्ता खुशी से फूले नहीं समाते। इतना ही नहीं, उनका ये रिकॉर्ड उनके बेटे और बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के लिए भी गर्व करने का विषय है। उनके पिता वर्तमान राज्यसभा सांसद और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री के नाम सबसे ज्यादा बार गांधी मैदान में झंडा फहराने का रिकॉर्ड है।
बिहार के पूर्व CM नीतीश कुमार के बारे में जानिए
1 मार्च, 1951 को जन्मे नीतीश कुमार को सुशासन बाबू के नाम से जाना जाता है। उनके पिता स्व. राम लखन सिंह जी स्वत्रंता सेनानी और विख्यात गांधीवादी नेता थे।
नीतीश कुमार ने बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, पटना से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। राजनीतिक परवरिश देश के महान समाजवादी राजनेताओं के इर्द-गिर्द हुई।
नीतीश कुमार ने राम मनोहर लोहिया, जयप्रकाश नारायण, वी.पी सिंह जैसे राजनीतिक दिग्गजों की देख-रेख में सभी दृष्टिकोणों समझा और परखा।
नीतीश कुमार ने साल 1974 से 1977 तक चले जयप्रकाश नारायण के आंदोलन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर के लिए समाजवाद का रास्ता चुना।
वे लगातार वर्ष 1989 से लेकर 2004 तक बाढ़ निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव जीतते रहे। वर्ष 2001 से 2004 के बीच कैबिनेट मंत्री के तौर पर रेल मंत्रालय जैसी जिम्मेदारी को भी बखूबी संभाला।
नीतीश कुमार को कई पुरुस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। जिनमें फ़ोर्ब्स इंडियन पर्सन ऑफ दि इयर अवॉर्ड, जेपी स्मारक पुरस्कार, इकोनॉमिक टाइम्स बिजनेस रिफार्मर ऑफ दि इयर, पोलियो उन्मूलन चैम्पियनशिप अवार्ड,सफल शराबबंदी के लिए अणुव्रत सम्मान, एनडीटीवी इंडियन ऑफ दि इयर अवॉर्ड आदि हैं।
पहली बार 2000 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी
ध्यान रहे कि नीतीश कुमार पहली बार 3 मार्च, 2000 को बिहार के मुख्यमंत्री बने थे। लेकिन उनका ये कार्यकाल महज सात दिनों का रहा। यानी 10 मार्च को बहुमत साबित नहीं करने की वजह से उन्हें अपना पद छोड़ना पड़ा। उसके बाद नीतीश कुमार दोबारा नवंबर 2005 में दोबारा मुख्यमंत्री बने और उसके बाद लगातार बिहार के मुख्यमंत्री रहे। बीच में जीतन राम मांझी का कार्यकाल छोड़कर। इस दौरान उन्होंने हर साल गांधी मैदान में झंडोतोलन किया। इस मौके पर प्रदेशवासियों को संबोधित किया।
15 अगस्त से पहले कश्मीर के Srinagar में बढ़ाई गई सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर फोर्स, देखें वीडियो
2023 में गांधी मैदान में टूटा था सुरक्षा घेरा
पटना के गांधी मैदान में 2023 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के झंडोतोलन करते वक्त एक 26 वर्षीय युवक ने सुरक्षा घेरे को तोड़ दिया था। संयोग से उसका भी नाम नीतीश कुमार ही था। 26 वर्षीय युवक सुरक्षा घेरा तोड़कर मंच के पास पहुंचने का प्रयास कर रहा था। मुंगेर जिले का रहने वाला युवक मृत पिता की जगह अनुकंपा पर अपनी नौकरी पाना चाहता था। बाद में सुरक्षा कर्मियों ने उसे तुरंत पकड़ लिया। हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। उसके अलावा 15 अगस्त के मौके पर ही नीतीश कुमार ने 20 लाख नौकरी देने का वादा किया था।
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰