राहुल-तेजस्वी पर क्यों भड़के चिराग पासवान?

वंदे मातरम विवाद के बहाने कांग्रेस, आंदोलन के बहाने तेजस्वी यादव और आरक्षण के मुद्दे पर प्रदर्शनकारियों को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एक साथ कई राजनीतिक संदेश दे दिए हैं. पटना में मीडिया से बात करते हुए चिराग ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह एक मुद्दे को इतना खींचती है कि संसद […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 24 अगस्त 2026, 05:38 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
राहुल-तेजस्वी पर क्यों भड़के चिराग पासवान?
Photo: UB India News Archive
वंदे मातरम विवाद के बहाने कांग्रेस, आंदोलन के बहाने तेजस्वी यादव और आरक्षण के मुद्दे पर प्रदर्शनकारियों को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एक साथ कई राजनीतिक संदेश दे दिए हैं. पटना में मीडिया से बात करते हुए चिराग ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह एक मुद्दे को इतना खींचती है कि संसद का कामकाज प्रभावित होता है और फिर उसी मुद्दे के जरिए दूसरे सवालों से ध्यान भटकाने की कोशिश की जाती है. तेजस्वी यादव के आंदोलनकारी प्रदर्शनकारियों के समर्थन में पहुंचने पर भी चिराग ने सवाल उठाया और कहा कि नेता प्रतिपक्ष के तौर पर उनकी जिम्मेदारी ज्यादा है. चिराग के मुताबिक बेहतर होता कि जिन मुद्दों को अब सड़क पर उठाया जा रहा है, उन्हें सदन चलने के दौरान मजबूती से उठाया जाता.
चिराग का सवाल सिर्फ आंदोलन करने को लेकर नहीं रहा, बल्कि उनका निशाना इस बात पर भी था कि जब संसद और सदन चल रहे थे, तब विपक्ष इन मुद्दों को वहां कितनी मजबूती से उठा रहा था. यानी चिराग ने राहुल गांधी को लेकर राष्ट्रीय राजनीति और तेजस्वी को लेकर बिहार की राजनीति, दोनों मोर्चों पर एक साथ हमला बोला है.

वंदे मातरम पर कांग्रेस को घेरा

चिराग पासवान ने कांग्रेस के वंदे मातरम को लेकर रुख पर तीखा हमला किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व आज इस मुद्दे को लेकर सवालों के घेरे में है और लंबे समय के बाद उसे फिर यही विषय याद आ रहा है.चिराग का आरोप था कि संसद के पूरे मानसून सत्र के दौरान विपक्ष ने इसी तरह के मुद्दों के जरिए सदन की कार्यवाही को बाधित किया और अब उसी मुद्दे को दोबारा उठाकर देश के दूसरे महत्वपूर्ण विषयों से ध्यान हटाने की कोशिश की जा रही है.

तेजस्वी पर चिराग का सीधा निशाना

तेजस्वी यादव के आंदोलनकारियों के समर्थन में पहुंचने पर चिराग ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष होने के नाते उनकी जिम्मेदारी और ज्यादा बढ़ जाती है. उन्होंने कहा कि सरकार का हिस्सा होने के बावजूद वह लगातार कोशिश करते हैं कि अगर कोई आवाज सरकार तक नहीं पहुंच रही है तो उसे सरकार के कानों तक पहुंचाया जाए. चिराग ने कहा कि तेजस्वी जिन मुद्दों को अब उठा रहे हैं, अगर सदन के दौरान वे मौजूद रहते और वहीं इन विषयों को उठाते तो ज्यादा बेहतर होता.

आरक्षण पर चिराग ने संभाला अलग रुख

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰