LJPRV में संगठनात्मक बदलाव की तैयारी तेज…..

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) यानी LJPRV में संगठनात्मक बदलाव की तैयारी तेज हो गई है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि पार्टी जल्द ही अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर सकती है. इसके साथ ही बिहार समेत कई राज्यों के संगठन में भी बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, जल्द […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 25 अगस्त 2026, 10:46 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
LJPRV में संगठनात्मक बदलाव की तैयारी तेज…..
Photo: UB India News Archive
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) यानी LJPRV में संगठनात्मक बदलाव की तैयारी तेज हो गई है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि पार्टी जल्द ही अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर सकती है. इसके साथ ही बिहार समेत कई राज्यों के संगठन में भी बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बदल सकता है. सुरेंद्र विवेक को बिहार प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जा सकती है. पार्टी नेतृत्व संगठन को नए सिरे से मजबूत करने की तैयारी में जुटा है और इसी कड़ी में प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए जा सकते हैं.
कई राज्यों के संगठन में बदलाव के संकेत
LJP-RV के संगठन में केवल बिहार तक बदलाव सीमित रहने की संभावना नहीं है. सूत्रों के अनुसार, पार्टी कई राज्यों में भी संगठनात्मक फेरबदल कर सकती है. नई जिम्मेदारियों के लिए पार्टी के अनुभवी नेताओं के साथ-साथ युवा चेहरों को भी मौका दिए जाने की चर्चा है. पार्टी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भी कई नए चेहरों को शामिल किए जाने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि, अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व की ओर से औपचारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगा.
युवाओं और महिलाओं पर चिराग की नजर
संगठन में बदलाव के पीछे पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान की रणनीति युवाओं और महिलाओं को संगठन से जोड़ने की भी बताई जा रही है. पार्टी आने वाले समय में अपने संगठन को अधिक सक्रिय और व्यापक बनाने की कोशिश कर सकती है. नई कार्यकारिणी में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन के साथ युवा नेताओं तथा महिला नेताओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिए जाने के संकेत हैं. इससे पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और नए वोटरों के बीच अपनी पकड़ बढ़ाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है.
आधिकारिक घोषणा का इंतजार
फिलहाल पार्टी की ओर से नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी या बिहार प्रदेश अध्यक्ष के नाम को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. ऐसे में सुरेंद्र विवेक को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने और अन्य राज्यों में संगठनात्मक बदलाव की तस्वीर पार्टी की औपचारिक घोषणा के बाद ही साफ होगी. अगर बदलाव होते हैं तो यह LJP-RV के संगठन को नए सिरे से तैयार करने की दिशा में चिराग पासवान का बड़ा कदम माना जा सकता है.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰